Saturday , April 19 2025

सेवा की अनुकरणीय मिसाल बने संगठन : पाण्डेय

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, ब्राह्मण गौरव सम्मान से नवाजे गए डॉ. पाण्डेय

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना ब्लॉक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पत्रिका ब्रह्म के स्वर के कैलारस स्थित कार्यालय पर ब्राह्मण गौरव सम्मान एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम पंडित आचार्य दीपक अवस्थी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सुंदरकांड के साथ समारोह का श्रीगणेश किया।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डंडोतिया ने की। जबकि परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष भगवती कल्लन शुक्ला विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा पत्रकार ने किया। पंडित भूपेंद्र बालोडिया ने आभार व्यक्त किया।

सेवा की अनुकरणीय मिसाल बने संगठन : पाण्डेय
मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि कोई भी संगठन बनता है तो उसका मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा ही होता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हमे सामूहिक रूप से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मदद करनी चाहिए ताकि उसका समाज और संगठनों पर भरोसा स्थापित हो। व्यक्ति कोई भी हो किसी भी जाति-धर्म का ही क्यों न हो लेकिन हर समय हर पीड़ित व्यक्ति की मदद करते रहना चाहिए। जब हम सेवा का भाव मन में रखते हैं तब परम सुख का अनुभव प्राप्त करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि ब्राह्मण संगठन मिलकर सेवा की अनुकरणीय मिसाल बनें।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदियों से समाज व राष्ट्र को दिशा देने वाला रहा है। ब्राह्मणों से हर समाज उम्मीद रखता है। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि जिसकी जितनी हो सके हर संभव मदद करें। मैं आपसे वादा करता हूॅं कि जीवन पर्यंत समाज को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता रहूंगा।
उन्होंने समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए उन्हें विकास की राह पर आगे बढ़ने और नये आयाम तय करने का संकल्प दिलाकर आशीर्वाद दिया।
हम सब के साथ हैं : डंडोतिया
प्रदेश अध्यक्ष श्री डंडोतिया ने कहा कि समाज के उत्थान और विकास के लिए सदैव तत्पर हूं। ब्राह्मण समाज सर्व समाज के हितों की रक्षा करने के साथ उन्हें साथ लेकर चलता है। बावजूद इसके कई बार हमें उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि सामाजिक व राजनीतिक तौर पर अपने समाज व संगठन की ताकत का अहसास कराने के लिए हमें संगठित होकर कार्य कर अपने महत्व को बढ़ाना होगा।
आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
परशुराम सेना युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भगवती कल्लन शुक्ला ने कहा कि समाज को स्वावलंबी व शिक्षित बनाना हमारा प्रथम ध्येय है। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की सरकार से मांग करेंगे। समाज के पीड़ित और असहाय व्यक्ति के साथ पूरा संगठन सदैव खड़ा रहेगा।

इनका हुआ सम्मान

जितेंद्र शर्मा सरपंच,बनवारी लाल शर्मा सेमई, मुकेश शर्मा बड़मन, अनिल हेमंत शर्मा सिंगाचोली, अनूप शर्मा बधरेंटा, अनुराग लक्ष्मी दुबे सुजरमा, दिनेश हरदेनिया एवं मोहित शुक्ला सहित ब्राह्मण समाज के पार्षद, सरपंच, विभिन्न प्रशासनिक पदों पर पदस्थ अधिकारियों को सम्मानित कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट किए गए।
इनका रहा विशेष योगदान
समारोह में गिर्राज शर्मा, विक्की उपाध्याय, सोनू पाराशर, योगेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरविंद जैमिनी एवं शुभम शर्मा का प्रशंसनीय एवं सराहनीय योगदान रहा।

Share

Check Also

पितरों को तर्पण के साथ इस पाठ से मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आते हैं। इस दौरान पितरों के लिए तर्पण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *